Tantara vamiro katha Questions and Answers Class 10
प्रश्न अभ्यास
मौखिक
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए–
प्रश्न 1. तताँरा-वामीरो कहाँ की कथा है?
उत्तर – तताँरा-वामीरो की कथा अंदमान द्वीप समूह के अंतिम दक्षिणी द्वीप की कथा है।
प्रश्न 2. वामीरो अपना गाना क्यों भूल गई?
उत्तर – वामीरो समुंद्र के किनारे पर डूबते सूर्य की आकर्षक रंगों को निहारते हुए एक गीत गा रही थी कि तभी एकाएक एक ऊॅंची लहर उठी और उसे भीगो गई। वह हड़बड़ा गई और उसी हड़बड़ाहट में वामीरो अपना गाना भूल गई।
प्रश्न 3. तताँरा ने वामीरो से क्या याचना की?
उत्तर – तताँरा ने वामीरो से उसका गाना पूरा गाने की याचना की।
प्रश्न 4. तताँरा और वामीरो के गाँव की क्या रीति थी?
उत्तर – तताँरा और वामीरो के गाॅंव की यह रीति थी कि वहाॅं के निवासी केवल अपने गाॅंववालो से ही विवाह कर सकते हैं और बाहरी दूसरे गाॅंव के लड़कों या लड़कियों से विवाह करना अनुचित माना जाता था।
प्रश्न 5. क्रोध में तताँरा ने क्या किया?
उत्तर – गाॅंव वासियों और वामीरो की माॅं के द्वारा अपमानित किए जाने के बाद तताँरा बहुत क्रोधित हो उठा और उसने अपनी अद्भुत तलवार निकाल धरती में पूरी शक्ति के साथ खोप दिया। जिससे धरती दो टुकड़े में बॅंट गई।
लिखित
(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए–
प्रश्न 1. तताँरा की तलवार के बारे में लोगों का क्या मत था?
उत्तर – तताँरा की तलवार के बारे में लोगों का यह सोचना था कि वह एक अद्भुत लकड़ी की तलवार है। जिसमें अविश्वसनीय अद्भुत शक्तियाॅं समाहित है। वह अपनी तलवार को अपने पास ही रखता था और वह तलवार का उपयोग किसी के सामने भी नहीं करता था। अगर तताँरा अपनी तलवार को उपयोग किसी के सामने कर देता तो उसका परिणाम बहुत खतरनाक और भयानकवस हो सकता है।
प्रश्न 2. वामीरो ने तताँरा को बेरुखी से क्या जवाब दिया?
उत्तर – वामीरो ने तताँरा को बेरुखी से इसलिए जवाब दिया क्योंकि वह तताँरा को नहीं जानती थी और वह सवाल जवाब करने वाला कौन होता है? वह किसी के कहने पर गाना क्यों गाए? वह पहले उसे यह बताए कि वह कौन है और वह उसे घूर क्यों रहा था? वह अपने गाॅंव के पुरुष के अलावा किसी अन्य को जवाब देने के लिए बाद्दय नहीं है।
प्रश्न 3. तताँरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु से निकोबार में क्या परिवर्तन आया?
उत्तर – ताताॅंरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु से निकोबार के लोगो के रूढ़ीवादी परंपराओं में परिवर्तन आए। दोनों गाॅंव के संबंध आपस में अच्छे हो गए। दोनों गांव के बीच के मतभेद खत्म भी हो गए और दोनों गांव के बीच अब व्यवहारिक संबंध शुरू हो गए।
प्रश्न 4. निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे?
उत्तर -निकोबार के लोग तताँरा को इसलिए पसंद करते थे क्योंकि वह एक नेक और मददगार व्यक्ति था। वह सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता। वह सिर्फ अपने गाॅंववालों की ही नहीं, पूरे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था और उसके इसी त्याग की वजह से सभी गांव वालों को वह इतना पसंद था।
(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए–
प्रश्न 1. निकोबार द्वीपसमूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का क्या विश्वास है?
उत्तर – निकोबार द्वीपसमूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का यह विश्वास है कि जब तताॅंरा और वामीरो आपस में नहीं मिल पाए अर्थात उनका वैवाहिक संबंध नहीं हो पाया और वामीरो की माॅं के बुरा भला बोलने पर क्रोधित हो उठा और क्रोध में उसने अपनी तलवार निकालकर धरती में खोप मारी और पूरी शक्ति से खींचने लगा इससे वहां की जमीन मैं लकीर खींचने लगी और धरती दो हिस्सों में बॅंट गई।
प्रश्न 2. तताँरा खूब परिश्रम करने के बाद कहाँ गया? वहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर – तताॅंरा खूब परिश्रम करने के बाद समुद्र के किनारे घूमने के लिए चल पड़ा। समुंद्र में जहाॅं धरती और आसमान के मिलने का आभास हो रहा था, वहीं सूरज भी डूबने वाला था। समुंद्र से ठंडी ठंडी हवाएॅं आ रही थी। शाम के समय पक्षियों की जो चहचहाहट होती है वे भी धीरे-धीरे शांत हो रही थी। पूरा वातावरण बहुत ही मनमोहक और शांतिपूर्ण लग रहा था।
प्रश्न 3. वामीरो से मिलने के बाद तताँरा के जीवन में क्या परिवर्तन आया?
उत्तर – वामीरो से मिलने के बाद तताॅंरा के शांतिपूर्ण जीवन में अद्भुत परिवर्तन आया। वह स्वयं को अचंभित व रोमांचक अनुभव कर रहा था। वह वामीरो की प्रतीक्षा में कई दिन बिताने लगा उसकी प्रतीक्षा में उसे एक-एक पल पहाड़ की तरह लगने लग गए थे। वह हमेशा वामीरो के बारे में सोचता रहता और आशंका में रहता था कि वामीरो उससे मिलने आएगी या नहीं।
प्रश्न 4. प्राचीन काल में मनोरंजन और शक्ति-प्रदर्शन के लिए किस प्रकार के आयोजन किए जाते थे?
उत्तर – प्राचीन काल में मनोरंजन और शक्ति प्रदर्शन के लिए कई प्रकार के आयोजन आयोजित किए जाते थे। जैसे कि प्राचीन काल में पशु पर्व मेले आयोजित किए जाते थे। जिसमें हष्ट-पुष्ट पशुओं के प्रदर्शन होते थे और युवकों की शक्ति परीक्षा के लिए उन्हें भी पशुओं से भिड़ाया जाता था।
इसमें सभी लोग भाग लिया करते थे। वर्ष में एक बार ऐसा मेला होता था। जिसमें सभी गाॅंव के लोग इकट्ठा होते थे उसमें नृत्य संगीत और भोजन का भी प्रबंध होता था सभी गाॅंव वासी उस मेले का खूब लुत्फ उठाया करते थे।
प्रश्न 5. रूढ़ियाँ जब बंधन बन बोझ बनने लगें तब उनका टूट जाना ही अच्छा है। क्यों? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – रूढ़ियाँ जब बंधन बन बोझ बनने लगें तब उनका टूट जाना ही अच्छा है क्योंकि उस बंधन का क्या फायदा जिसमे किसी मनुष्य की भावनाओं को ठेस पहुॅंचने लगे अथवा उनकी जान तक चली जाए। जहाॅं किसी प्रकार की रूढ़ियाँ किसी मनुष्य के जीवन में नुकसान पहुंचाने लगे और उसकी उन्नति तथा स्वतंत्राता में बाधा बनने लगे, तो वहाॅं उन बंधनों का टूटना ही बेहतर होता है।
(ग) निम्नलिखित के आशय स्पष्ट कीजिए–
प्रश्न 1. जब कोई राह न सूझी तो क्रोध का शमन करने के लिए उसने शक्ति भर उसे धरती में घोंप दिया और ताकत से उसे खींचने लगा।
उत्तर – इसका आशय यह है कि जब गाॅंववालों और वामीरो की माॅं के द्वारा वामीरो के बारे में बुरा भला कहने लगे तो तताॅंरा के क्रोध की सीमा पार हो गई और उसके क्रोध का ठिकाना ना रहा। उसके हाथ अपने आप तलवार को छूने लगे और अचानक से उसने अपनी तलवार निकाल धरती में खोप मारी। फिर अपनी पूरी शक्ति के साथ तलवार को खींचने लगा। जिससे धरती में लकीर खींच गई और धरती दो हिस्सों में बॅंट गई।
प्रश्न 2. बस आस की एक किरण थी जो समुद्र की देह पर डूबती किरणों की तरह कभी भी डूब सकती थी।
उत्तर – तताॅंरा ने जब वामीरो को पहली बार देखा तो वह उससे पहली ही नज़र में बेहद प्रेम करने लगा था। वह हमेशा उससे मिलने के लिए बेचैन रहता था। उसने उसे दुबारा समुंद्री चट्टान पर बुलाया था। वह उसके लिए अपनी पूरी अधीरता के साथ प्रतीक्षा कर रहा था। पर इसके साथ उसके मन में यह भी आशंका थी कि अगर वह ना आई तो।इसी ख्याल से उसका मन कांप उठता था। उसकी प्रतीक्षा आशा और निराशा के बीच हमेशा झूलती रहती थी, परंतु वह आशा की एक किरण के सहारे ही जी रहा था।
भाषा अध्ययन–
प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्यों के सामने दिए कोष्ठक में (✓) का चिह्न लगाकर बताएँ कि यह वाक्य किस प्रकार का है–
(क) निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(ख) तुमने एकाएक इतना मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया? (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(ग) वामीरो की माँ क्रोध में उफन उठी। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(घ) क्या तुम्हें गाँव का नियम नहीं मालूम ? (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(ड़) वाह! कितना सुंदर नाम है। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(च) मैं तुम्हारा रास्ता छोड़ दूॅंगा। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
उत्तर – (क) विधानवाचक
(ख) प्रश्नवाचक
(ग) विधानवाचक
(घ) प्रश्नवाचक
(ड़) विस्मयादिबोधक
(च) विधानवाचक
प्रश्न 2. निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए–
(क) सुध-बुध खोना
(ख) बाट जोहना
(ग) खुशी का ठिकाना न रहना
(घ) आग बबूला होना
(ङ) आवाज़ उठाना
उत्तर –
(क) | सुध-बुध खोना | वामीरो की मधुर आवाज़ में गीत सुनकर तताॅंरा अपने सुध-बुध खो बैठा। |
(ख) | बाट जोहना | ऑफिस से घर देर जाने पर मेरी माॅं मेरा बाट जोहोने लगी थी। |
(ग) | खुशी का ठिकाना न रहना | कई साल पढ़ाई में मेहनत करने के बाद जब मैं अफसर बना तो मेरे माता-पिता की खुशी का ठिकाना ना रहा। |
(घ) | आग बबूला होना | कक्षा में विद्यार्थियों द्वारा मस्ती करने पर अध्यापिका आग बबूला हो गई। |
(ङ) | आवाज़ उठाना | हमें अन्याय ना सहकर हमेशा इंसाफ के लिए आवाज़ उठानी चाहिए। |
प्रश्न 3. नीचे दिए गए शब्दों में से मूल शब्द और प्रत्यय अलग करके लिखिए–
शब्द मूल शब्द प्रत्यय
चर्चित ………. ………
साहसिक .……… ..…….
छटपटाहट ………. ………
शब्दहीन। ………. ……….
उत्तर –
शब्द | मूल शब्द | प्रत्यय |
चर्चित | चर्चा | इत |
साहसिक | साहस | इक |
छटपटाहट | छटपट | आहट |
शब्दहीन | शब्द | हीन |
प्रश्न 4. नीचे दिए गए शब्दों में उचित उपसर्ग लगाकर शब्द बनाइए–
………….. + आकर्षक = ………….
…………. + ज्ञात = ….……….
…………. + कोमल = ………….
………….. + होश = …………..
…………. + घटना = …………..
उत्तर –
अन + आकर्षक = अनाकर्षक
अ + ज्ञात = अज्ञात
सु + कोमल = सुकोमल
बे + होश = बेहोश
दुर + घटना = दुर्घटना
प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए–
(क) जीवन में पहली बार मैं इस तरह विचलित हुआ हूँ। (मिश्र वाक्य)
(ख) फिर तेज़ कदमों से चलती हुई तताँरा के सामने आकर ठिठक गई। (संयुक्त वाक्य)
(ग) वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ दौड़ी। (सरल वाक्य)
(घ) तताँरा को देखकर यह फूटकर रोने लगी। (संयुक्त वाक्य)
(ड़) रीति के अनुसार दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था। (मिश्र वाक्य)
उत्तर –
(क) जीवन में ऐसा पहली बार हुआ है कि मैं विचलित हुआ हूँ।
(ख) फिर तेज कदमों से चलती हुई तताँरा के पास आई और ठिठक गई।
(ग) वामीरो कुछ सचेत होकर घर की ओर दौड़ी।
(घ) उसने तताँरा को देखा और फूट-फूटकर रोने लगी।
(ड़) रीति के अनुसार यह आवश्यक था कि दोनों एक ही गाँव के हों।
प्रश्न 6. नीचे दिए गए वाक्य पढ़िए तथा ‘और’ शब्द के विभिन्न प्रयोगों पर ध्यान दीजिए–
(क) पास में सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था। (दो पदों को जोड़ना)
(ख) वह कुछ और सोचने लगी। (‘अन्य’ के अर्थ में)
(ग) एक आकृति कुछ साफ़ हुई… कुछ और … कुछ और… (क्रमशः धीरे-धीरे के अर्थ में)
(घ) अचानक वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ़ दौड़ गई। (दो उपवाक्यों को जोड़ने के अर्थ में)
(ड़) वामीरो का दुख उसे और गहरा कर रहा था। (‘अधिकता’ के अर्थ में)
(च) उसने थोड़ा और करीब जाकर पहचानने की चेष्टा की। (‘निकटता’ के अर्थ में)
उत्तर –
(क) पास में सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था। (दो पदों को जोड़ना)
(ख) वह कुछ और सोचने लगी। (‘अन्य’ के अर्थ में)
(ग) एक आकृति कुछ साफ़ हुई… कुछ और … कुछ और… (क्रमशः धीरे-धीरे के अर्थ में)
(घ) अचानक वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ़ दौड़ गई। (दो उपवाक्यों को जोड़ने के अर्थ में)
(ड़) वामीरो का दुख उसे और गहरा कर रहा था। (‘अधिकता’ के अर्थ में)
(च) उसने थोड़ा और करीब जाकर पहचानने की चेष्टा की। (‘निकटता’ के अर्थ में)
प्रश्न 7. नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए–
भय, मधुर, सभ्य, मूक, तरल, उपस्थिति, सुखद।
उत्तर –
भय | निर्भय |
मधुर | कटु |
सभ्य | असभ्य |
मूक | वाचाल |
तरल | ठोस |
उपस्थिति | अनुपस्थित |
सुखद | दुखद |
प्रश्न 8.नीचे दिए गए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए–
समुद्र, आँख, दिन, अँधेरा, मुक्त।
उत्तर –
समुद्र | रत्नाकर, वारिधि, नीरधि, जलधि। |
आँख | नेत्र, चक्षु, नयन, लोचन। |
दिन | दिवस, दिवा, वार। |
अँधेरा | तम, तिमिर, अंधकार। |
मुक्त | उन्मुक्त, आज़ाद, बंधनहीन। |
प्रश्न 9. नीचे दिए गए शब्दों को वाक्यों में प्रयोग कीजिए–
किंकर्तव्यविमूढ़, विह्वल, भयाकुल, याचक, आकंठ।
उत्तर –
शब्द | वाक्य प्रयोग |
किंकर्तव्यविमूढ़ | अब ऐसे किंकर्तव्यविमूढ न खड़े रहो, जाओ, जाकर काम करो। |
विह्वल | उन अनाथ बच्चों की दशा देखकर में भाव विह्वल हो उठा। |
भयाकुल | उस बालक ने भयाकुल नजरों से मेरी ओर देखा। |
याचक | दरवाजे पर कोई याचक खड़ा है। |
आकंठ | भक्त अपने गुरु के सत्संग में आकंठ डूब चुके थे। |
प्रश्न 10. ‘किसी तरह आँचरहित एक ठंडा और ऊबाऊ दिन गुज़रने लगा’ वाक्य में दिन के लिए किन-किन विशेषणों का प्रयोग किया गया है? आप दिन के लिए कोई तीन विशेषण और सुझाइए।
उत्तर – वाक्य में दिन के लिए आँचरहित, एक ठंडा और उबाऊ शब्दों के विशेषणों का प्रयोग किया गया है।
‘दिन’ के लिए तीन विशेषण :-
1) बर्फीला दिन
2) बड़ा दिन
3) उमस भरा दिन
प्रश्न 11. इस पाठ में ‘देखना’ क्रिया के कई रूप आए हैं-‘देखना’ के इन विभिन्न शब्द-प्रयोगों में क्या अंतर है?
वाक्य-प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
इसी प्रकार ‘बोलना’ क्रिया के विभिन्न शब्द-प्रयोग बताइए
उत्तर – बोलना, बकते जाना, कहना, बकना, वाक्
प्रश्न 12. नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए–
(क) श्याम का बड़ा भाई रमेश कल आया था। (संज्ञा पदबंध)
(ख) सुनीता परिश्रमी और होशियार लड़की है। (विशेषण पदबंध)
(ग) अरुणिमा धीरे-धीरे चलते हुए वहाँ जा पहुँची। (क्रिया विशेषण पदबंध)
(घ) आयुष सुरभि का चुटकुला सुनकर हँसता रहा। (क्रिया पदबंध)
ऊपर दिए गए वाक्य (क) में रेखांकित अंश में कई पद हैं जो एक पद संज्ञा का काम कर रहे हैं।वाक्य (ख) में तीन पद मिलकर विशेषण पद का काम कर रहे हैं। वाक्य (ग) और (घ) में कई पद मिलकर क्रमशः क्रिया विशेषण और क्रिया का काम कर रहे हैं।
ध्वनियों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं और वाक्य में प्रयुक्त शब्द ‘पद’ कहलाता है; जैसे– ‘पेड़ों पर पक्षी चहचहा रहे थे।’ वाक्य में ‘पेड़ों’ शब्द पद है क्योंकि इसमें अनेक व्याकरणिक बिंदु जुड़ जाते हैं। कई पदों के योग से बने वाक्यांश को जो एक ही पद का काम करता है, पदबंध कहते हैं। पदबंध वाक्य का एक अंश होता है।
पदबंध मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं–
• संज्ञा पदबंध • क्रिया पदबंध
• विशेषण पदबंध • क्रियाविशेषण पदबंध
वाक्यों के रेखांकित पदबंधों का प्रकार बताइए–
(क) उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था।
(ख) तताँरा को मानो कुछ होश आया।
(ग) वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता।
(घ) तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।
(ड़) उसकी व्याकुल आँखें वामीरो को ढूंढने में व्यस्त थीं।
उत्तर –
(क) विशेषण पदबंध
(ख) क्रिया पदबंध
(ग) क्रियाविशेषण पदबंध
(घ) विशेषण पदबंध
(ड़) विशेषण पदबंध
योग्यता विस्तार
प्रश्न 1. पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न प्रदेशों की लोककथाओं का अध्ययन कीजिए।
उत्तर – छात्र स्वयं करें।
प्रश्न 2. भारत के नक्शे में अंडमान निकोबार द्वीप समूह की पहचान कीजिए और उसकी भौगोलिक स्थिति के विषय में जानकारी प्राप्त कीजिए।
उत्तर – छात्र भूगोल अध्यापक से जानकारी प्राप्त करें।
प्रश्न 3. अंदमान निकोबार द्वीप समूह की प्रमुख जनजातियों की विशेषताओं का अध्ययन पुस्तकालय की सहायता से कीजिए।
उत्तर – छात्र पुस्तकालय से पुस्तकें स्वयं प्राप्त करें।
प्रश्न 4. दिसंबर 2004 में आए सुनामी का इस द्वीप समूह पर क्या प्रभाव पड़ा? जानकारी एकत्रित कीजिए।
उत्तर – छात्र अपने अध्यापक की मदद से जानकारी एकत्र करें।
परियोजना कार्य
प्रश्न 1. अपने घर-परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से कुछ लोककथाओं को सुनिए। उन कथाओं को अपने शब्दों में कक्षा में सुनाइए।
उत्तर – छात्र स्वयं करें।
1 thought on “NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter- 12 तताँरा-वामीरो कथा प्रश्न और उत्तर”