जाति, धर्म और लैंगिक मसले प्रश्न और उत्तर कक्षा 10

NCERT Solutions for Class 10 Social Science in Hindi Medium jaati dharm aur laingik masale Questions and Answers

प्रश्न1. जीवन के उन विभिन्न पहलुओं का जिक्र करें जिनमें भारत में स्त्रियों साथ भेदभाव होता है या वे कमजोर स्थिति में होती हैं।

उत्तर: १. आज भी भारत में कुछ लोगों की यह मानसिकता है की वे महिलाओं को स्वतंत्र रूप से रहने के अवसर का विरोध करते है।

२. आज भी लड़कियों को शिक्षा का उचित अवसर नहीं मिलता है। मां बाप लड़कों को अच्छी शिक्षा प्रदान करवाते हैं, लेकिन लड़कियों को नहीं।

३. आज भी हमारे समाज में कुछ तबके ऐसे हैं जो आज भी यह मानते हैं कि उनकी मर्जी के बिना उनकी लड़की शादी नहीं कर सकती।

प्रश्न2. विभिन्न तरह की सांप्रदायिक राजनीति का ब्यौरा दें और सबके साथ एक-एक उदाहरण भी दें।

उत्तर: विभिन्न तरह की सांप्रदायिक राजनीति के उदाहरण:

१. चुनावी राजनीति में कई नेता भोले-भाले लोगों को धार्मिक भावनाओं के आधार पर वह कहते हैं।

२. सांप्रदायिक राजनीति कई बार धर्म और सम्प्रदाय आधार पर लोगों में आपसी दंगे तक करवा देती है इसमें हजारों निर्दोष लोगों को जान से हाथ गवारा पड़ता है।

३. सांप्रदायिकता से प्रेरित व्यक्ति अपने धर्म को दूसरे धर्मों से श्रेष्ठ मानता है। और जो उसके धर्म को नहीं मानता उनके प्रति उसके मन में हीन भावना रहती है।

प्रश्न3. बताइए कि भारत में किस तरह अभी भी जातिगत असमानाताएँ जारी हैं।

उत्तर: भारत में अभी भी अधिकतर लोग अपनी ही जाति-बिरादरी में विभाग करते हैं। दशकों पहले जिन जातियों का पढ़ाई लिखाई या अन्य क्षेत्रों में प्रभुत्व था, अभी भी उन्हीं का ही प्रभुत्व कायम है। जिस से पिछड़े वर्गों को पर्याप्त मौका नहीं मिल पाता।

समाज में आज भी छुआछूत की प्रथा पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है।

प्रश्न4. दो कारण बताएँ कि क्यों सिर्फ़ जाति के आधार पर भारत में चुनावी नतीजे तय नहीं हो सकते हैं?

उत्तर: सिर्फ जाति के आधार पर भारत में चुनावी नतीजे तय नहीं हो सकते हैं क्योंकि:

१. संसदीय चुनाव में एक जाति का बहुमत नहीं होता। इसलिए उम्मीदवार को एक जाति का नहीं बल्कि सभी जातियों का भरोसा प्राप्त करना होता है

२. लोग नेता या सरकार को इसलिए ही नहीं चुनते कि वह उनकी जाति विशेष की है या नहीं। बल्कि यह भी देखते हैं की सरकार द्वारा पूर्व में कैसा कामकाज किया गया और नेता की लोकप्रियता भी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

प्रश्न5. भारत की विधायिकाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की स्थिति क्या है?

उत्तर: भारत की विधायकों में महिला प्रतिनिधियों का अनुपात 10% से भी कम है और प्रांतीय विधानसभाओं में उनका प्रतिनिधित्व 5% से भी कम है।

परंतु अब इस मसले को सुधारने की ओर ध्यान दिया जा रहा है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज के अंतर्गत और शहरों में नगर पालिका में एक-तिहाई पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं।

प्रश्न6. किन्हीं दो प्रावधानों का जिक्र करें जो भारत को धर्मनिरपेक्ष देश बनाते हैं।

उत्तर: दो प्रावधान जो भारत को धर्मनिरपेक्ष देश बनाते हैं:

१. संविधान धर्म के आधार पर किए जाने वाले किसी भी प्रकार के भेदभाव की आज्ञा नहीं देता और उसे असंवैधानिक घोषित करता है।

२. भारतीय राज्य में किसी भी धर्म को राजकीय धर्म के रूप में स्वीकार नहीं किया गया।

प्रश्न7. जब हम लैंगिक विभाजन की बात करते हैं तो हमारा अभिप्राय होता है : 

(क) स्त्री और पुरुष के बीच जैविक अंतर

(ख) समाज द्वारा स्त्री और पुरुष को दी गई असमान भूमिकाएँ

(ग) बालक और बालिकाओं की संख्या का अनुपात 

(घ) लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में महिलाओं को मतदान का अधिकार न मिलना।

उत्तर: (ग) बालक और बालिकाओं की संख्या का अनुपात

प्रश्न8. भारत में यहाँ औरतों के लिए आरक्षण की व्यवस्था है:

(क) लोकसभा

(ख) विधानसभा

(ग) मंत्रिमंडल

(घ) पंचायती राज की संस्थाएँ

उत्तर: (घ) पंचायती राज की संस्थाएँ

प्रश्न9. साम्प्रदायिक राजनीति के अर्थ सम्बन्धी निम्नलिखित कथनों पर गौर करें। साम्प्रदायिक राजनीति इस धारणा पर आधारित है कि-

(अ) एक धर्म दूसरों से श्रेष्ठ है।

(ब) विभिन्न धर्मों के लोग समान नागरिक के रूप में खुशी-खुशी साथ रह सकते हैं। 

(स) एक धर्म के अनुयायी एक समुदाय बनाते हैं।

(द) एक धार्मिक समूह का प्रभुत्व बाकी सभी धर्मों पर कायम करने में शासन की शक्ति का प्रयोग नहीं किया जा सकता।

इनमें से कौन-कौन सा कथन सही है ?

(क) अ, ब, स और द; (ख) अ, ब और द; (ग) अ और स; (घ) ब और द।

उत्तर: (ग) अ और स

प्रश्न10. भारतीय संविधान के बारे में इनमें से कौन-सा कथन गलंत है ?

(क) यह धर्म के आधार पर भेदभाव की मनाही करता है। 

(ख) यह एक धर्म को राजकीय धर्म बताता है।

(ग) सभी लोगों को कोई भी धर्म मानने की आज़ादी देता है।

(घ) किसी धार्मिक समुदाय में सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार देता है।

उत्तर: (ख) यह एक धर्म को राजकीय धर्म बताता है।

प्रश्न11. ………..पर आधारित सामाजिक विभाजन सिर्फ भारत में ही है।

उत्तर: जाति।

प्रश्न12. सूची I और सूची II में मेल करायें और नीचे दिए गए कोड के आधार पर सही जवाब खोजें।

सूची Iसूची II
अधिकारों और अवसरों के मामले में स्त्री और बराबरी मानने वाला व्यक्ति(क) सांप्रदायिक
धर्म को समुदाय का मुख्य आधार मानने वाला व्यक्ति(ख) नारीवादी
जाति को समुदाय का मुख्य आधार मानने वाला व्यक्ति(ग) धर्मनिरपेक्ष
व्यक्तियों के बीच धार्मिक आस्था के आधार पर भेदभाव न करने वाला व्यक्ति(घ) जातिवादी
1234
(सा)
(रे)
(गा)
(मा)

उत्तर: (रे) ख, क, घ, ग

More

जन-संघर्ष और आंदोलन प्रश्न और उत्तर Class 10

Leave a Reply