संघवाद प्रश्न और उत्तर कक्षा 10

NCERT Solutions for Class 10 Social Science in Hindi Medium Sanghvad Questions and Answers

प्रश्न1. भारत के खाली राजनीतिक नक्शे पर इन राज्यों की उपस्थिति दर्शाएँ : मणिपुर, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और गोवा।

उत्तर: 

प्रश्न2. विश्व के खाली राजनीतिक मानचित्र पर भारत के अलावा संघीय शासन वाले तीन देशों की अवस्थिति बताएँ और उनके नक्शे को रंग से भरें।

उत्तर: 

प्रश्न3. भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती एक विशेषता और उससे अलग एक विशेषता को बताएँ।

उत्तर: भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती  एक विशेषता : भारत और बेल्जियम में सबको साथ लेकर चलने वाली संघात्मक सरकार है। इसलिए केंद्र, शक्तियों को राज्य सरकारों के साथ भी साझा करती है।

भारत और बेल्जियम किस संज्ञा सरकारों की अलग विशेषताएं : भारत में तीसरे स्थान पर बेल्जियम की तरह कोई समुदाय सरकार नहीं है।

प्रश्न4. शासन के संघीय और एकात्मक स्वरूपों में क्या-क्या मुख्य अंतर है? इसे उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट करें।

उत्तर: संघात्मक सरकार : आमतौर पर संघीय शासन में सरकारें दो स्तर पर काम करती हैं:

१. केंद्र पर

२. विभिन्न राज्यों पर

जैसे भारत में शक्तियों को केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच में बांटा गया है।

एकात्मक सरकार : इस व्यवस्था में राष्ट्रीय सरकार के पास ही सारी शक्तियां होती है और बाकी सभी इकाइयों को उनके अधीन होकर चलना पड़ता है।

जैसे श्रीलंका की व्यवस्था।

प्रश्न5. 1992 के संविधान संशोधन के पहले और बाद के स्थानीय शासन के दो महत्वपूर्ण अंतरों को बताएँ।

उत्तर: 1992 से पहले :

१. चुनाव नियमित रूप से आयोजित नहीं किए जाते थे।

२. चुनाव राज्य द्वारा नियंत्रित की जाते थी।

३. महिलाओं के लिए कोई सीटें आरक्षित नहीं थी।

1992 के बाद :

१. एक स्वतंत्र व जिम्मेदार राज्य चुनाव आयोग का गठन किया गया।

२. राज्य सरकारों को अपने राजस्व को सरकारी संस्थाओं के साथ साझा करना पड़ा।

३. महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित की गई।

प्रश्न6. रिक्त स्थानों को भरें:

चूँकि अमरीका ……………..तरह का संघ है इसलिए वहाँ सभी इकाइयों को समान अधिकार है। संघीय सरकार के मुकाबले प्रांत …………… हैं। लेकिन भारत की संघीय प्रणाली …. ….. की है और यहाँ कुछ राज्यों को औरों से ज्यादा शक्तियाँ प्राप्त हैं।

उत्तर: चूँकि अमेरिका साथ आकर संघ बनाने की तरह का संघ है इसलिए वहाँ सभी इकाइयों को समान अधिकार हैं। संघीय सरकार के मुकाबले प्रान्त अधिक मज़बूत या शक्तिशाली हैं। लेकिन भारत की संघीय प्रणाली सबको साथ लेकर चलने की है और यहाँ कुछ राज्यों को और औरों से ज़्यादा शक्तियाँ प्राप्त हैं।

प्रश्न7. भारत की भाषा नीति पर नीचे तीन प्रतिक्रियाएँ दी गई हैं। इनमें से आप जिसे ठीक समझते हैं उसके पक्ष में तर्क और उदाहरण दें।

संगीता : प्रमुख भाषाओं को समाहित करने की नीति ने राष्ट्रीय एकता को मज़बूत किया है। 

अरमान : भाषा के आधार पर राज्यों के गठन ने हमें बाँट दिया है। हम इसी कारण अपनी भाषा के प्रति सचेत हो गए हैं। 

हरीश : इस नीति ने अन्य भाषाओं के ऊपर अँगरेजी के प्रभुत्व को मजबूत करने भर का काम किया है। 

उत्तर: मैं, संगीता को प्रतिक्रिया से सहमत हूं। यह बात सही है कि भारतीय संविधान ने यह निश्चित किया था कि अंग्रेजी का प्रयोग 1965 तक ही होता रहेगा। परंतु उसके बाद जब कई राज्यों ने मांग की कि अंग्रेजी का प्रयोग जारी रहे तो केंद्र सरकार को उनकी यह बात माननी पड़ी और अंग्रेजी को भी हिंदी के साथ-साथ चलाते रहना पड़ा। 

अगर सरकार उनकी इस बात को नहीं मानती तो यहां भी श्रीलंका की तरह संघर्ष का वातावरण बना रहता।

प्रश्न8. संघीय सरकार की एक विशिष्टता है: 

(क) राष्ट्रीय सरकार अपने कुछ अधिकार प्रांतीय सरकारों को देती है। 

(ख) अधिकार विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बँट जाते हैं। 

(ग) निर्वाचित पदाधिकारी ही सरकार में सर्वोच्च ताकत का उपयोग करते हैं। 

(घ) सरकार की शक्ति शासन के विभिन्न स्तरों के बीच बँट जाती है।

उत्तर: (घ) सरकार की शक्ति शासन के विभिन्न स्तरों के बीच बँट जाती है।

प्रश्न9. भारतीय संविधान की विभिन्न सूचियों में दर्ज कुछ विषय यहाँ दिए गए हैं। इन्हें नीचे दी गई तालिका में संघीय सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची वाले समूहों में लिखें।

(क) रक्षा

(ख) पुलिस

(ग) कृषि

(घ) शिक्षा 

(ङ) बैंकिंग 

(च) वन 

(छ) संचार

(ज) व्यापार

(झ) विवाह

संघीय सूची
राज्य सूची
समवर्ती सूची

उत्तर: 

संघीय सूचीरक्षा, बैंकिंग, संचार
राज्य सूचीपुलिस, कृषि, व्यापार
समवर्ती सूचीशिक्षा, वन, विवाह

प्रश्न10. नीचे भारत में शासन के विभिन्न स्तरों और उनके कानून बनाने के अधिकार-क्षेत्र के जोड़े दिए गए हैं। इनमें से कौन सा जोड़ा सही मेल वाला नहीं है?

(क) राज्य सरकारराज्य सूची
(ख) केंद्र सरकारसंघीय सूची
(ग) केंद्र और राज्य सरकारसमवर्ती सूची
(घ) स्थानीय सरकारअवशिष्ट अधिकार

उत्तर: (घ) स्थानीय सरकार , अवशिष्ट अधिकार

प्रश्न11. सूची I और सूची II में मेल हुँढे और नीचे दिए गए कोड के आधार पर सही उत्तर चुनें।

सूची Iसूची II
भारतीय संघ(अ) प्रधानमंत्री
राज्य(ब) सरपंच
नगर निगम(स) राज्यपाल
ग्राम पंचायत(द) मेयर
1234
(सा)
(रे)
(ग)
(म)

उत्तर: (ग) अ, स, द, ब

प्रश्न12. इन बयानों पर गौर करें-

(अ) संघीय व्यवस्था में संघ और प्रांतीय सरकारों के अधिकार स्पष्ट रूप से तय होते हैं। 

(ब) भारत एक संघ है क्योंकि केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकार संविधान में स्पष्टरूप से दर्ज हैं और अपने-अपने विषयों पर उनका स्पष्ट अधिकार है।

(स) श्रीलंका में संघीय व्यवस्था है क्योंकि उसे प्रांतों में बाँट दिया गया है।

(द) भारत में संघीय व्यवस्था नहीं रही क्योंकि राज्यों के कुछ अधिकार स्थानीय शासनकी इकाइयों में बाँट दिए गए हैं। 

ऊपर दिए गए बयानों में कौन-कौन सही हैं।

(सा) अ, ब और स

(रे) अ, स और द

(गा) अ और ब

(मा) ब और स।

उत्तर: (गा) अ और ब

Leave a Reply