सत्ता की सांझेदारी प्रश्न और उत्तर Class 10

NCERT Solutions for Class 10 Social Science in Hindi Medium Satta ki Sajhedari Questions and Answers

प्रश्न1. आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के अलग-अलग तरीके क्या हैं?

उत्तर:
सता की साझेदारी के अलग-अलग तरीके यह हैं की सत्ता का क्षैतिज वितरण विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका सत्ता का उध्वाधर वितरण केंद्रीय सरकार, प्रांतिय सरकार और स्थानीय सरकार तथा इसी प्रकार की सरकार को सत्ता के बँटवारे के विभिन्न अंग एक ही तरह की स्तर पर अपनी शक्तियों का उपयोग करते हैं। हरे अंग एक दूसरे पर निर्भर करता है।

प्रश्न2. भारतीय सन्दर्भ में सत्ता की हिस्सेदारी का एक उदहारण देते हुए इसका एक युक्तिपरक और एक नैतिक कारण बताएँ।
या
लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी क्यों आवश्यक है?

उत्तर: सत्ता की साझेदारी के पक्ष में दिए जाने वाले तर्क- बहुत से राजनीतिज्ञों ने सत्ता की साझेदारी के पक्ष में अनेक तर्क दिए हैं, जिनमें से कुछ मुख्य निम्नलिखित हैं-
युक्तिपरक कारण : ये गहरी सोच पर आधारित होते हैं और इन्हें लाभ – हानि देख कर अपनाया जाता है।
(i) सत्ता के बँटवारे से विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव का अंदेशा कम हो जाता है।
(ii) विभिन्न विविधताओं को अपने में समेट लेता है।
(iii) कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण, उन्हें सरकार चलाने में हिस्सेदारी देता।
(iv) यह पक्षपात का अंदेशा कम करती है।

नैतिक कारण :
(i) शक्ति के विकेंद्रीकरण से कोई अन्याय नहीं हो पाता।
(ii) सत्ता के लिए भोजन से सभी राजनीतिक दलों के साथ न्याय हो जाता है।
(iii) जनता सरकार की नीतियों और निर्णय की आलोचना कर सकती है जिससे सरकार पर दोबारा अपनी नीतियों और निर्णय को जांचने का दवाब बनता है।
(iv) निर्णय सर्वसम्मति से होते हैं इसलिए वह सबको मान्य होते हैं।

प्रश्न3. इस अध्याय को पढ़ने के बाद तीन छात्रों ने अलग-अलग निष्कर्ष निकालें। आप इनमें से किससे सहमत हैं और क्यों? अपना जवाब करीब 50 शब्दों में दें।

थम्मन- जिन समाजों में क्षेत्रीय, भाषायी और जातीय आधार पर विभाजन हो सिर्फ वहीं सत्ता की साझेदारी जरूरी है।

मथाई- सत्ता की साझेदारी सिर्फ ऐसे बड़े देशों के लिए उपयुक्त है जहाँ क्षेत्रीय विभाजन मौजूद होते हैं।

औसेफ- हर समाज में सत्ता की साझेदारी की जरूरत होती है भले ही वह छोटा हो या उसमें सामाजिक विभाजन न हों।

उत्तर: हम औसेफ के निष्कर्ष से सहमत हैं “हर समाज में सत्ता की साझेदारी की जरूरत होती है भले ही वह छोटा हो या उसमें सामाजिक विभाजन न हों”।
समाज या देश को मिलकर चलाने की आवश्यकता पड़ती हैं। और उसमें बहुदल और विपक्ष को मिलकर चलना पड़ता है जो सत्ता की साझेदारी से संभव होता है।

प्रश्न4. बेल्जियम में ब्रूसेल्स के निकट स्थित शहर मर्चटेम के मेयर ने अपने यहाँ के स्कूलों में फ्रेंच बोलने पर लगी रोक को सही बताया है। उन्होंने कहा कि इससे डच भाषा न बोलने वाले लोगों को इस फ्लेमिश शहर के लोगों से जुड़ने में मदद मिलेगी। क्या आपको लगता है कि यह फैसला बेल्जियम की सत्ता की साझेदारी की व्यवस्था की मूल से मेल खाता है? अपना जवाब करीब 50 शब्दों में लिखें।

उत्तर: नहीं, हमे लगता है कि मर्चटेम के मेयर का यह फैंसला बेल्जियम की सत्ता की साझेदारी की व्यवस्था की मूल भावना से मेल नहीं खाता हैं। अगर हम फ्लेमिश शहर में भाषा से वितरण को देखे तो यहां 59% जनसंख्या डच बोलती है और 41% फ्रेंच। 

क्योंकि इस निर्णय से फ्रेंच बोलने वाले लोगों को बेगानेपन का एहसास होगा और भविष्य में आपसी झगड़े भी बड सकते हैं। 

प्रश्न5. नीचे दिए गए उद्धरण को गौर से पढ़े और इसमें सत्ता की साझेदारी के जो युक्तिपरक कारण बताए गए हैं उनमें से किसी एक का चुनाव करें। “महात्मा गाँधी के सपनों को साकार करने और अपने संविधान निर्माताओं की उम्मीदों को पूरा करने के लिए हमें पंचायतों को अधिकार देने की जरूरत है। पंचायती राज ही वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना करता है। यह सत्ता उन लोगों के हाथों में सौंपता है जिनके हाथों में इसे होना चाहिए। भ्रष्टाचार कम करने के और प्रशासनिक कुशलता को बढ़ाने का एक उपाय पंचायतों को अधिकार देना भी है। जब विकास की योजनाओं को बनाने और लागू करने में लोगों की भागीदारी होगी तो इन योजनाओं पर उनका नियंत्रण बढ़ेगा। इससे भ्रष्ट बिचौलियों को खत्म किया जा सकेगा। इस प्रकार पंचायती राज लोकतंत्र की नींव को मजबूत करेगा।”

उत्तर: सत्ता के पंचायतों का स्थानीय लोगों के हाथों में सौंपने से भ्रष्टाचार कम होगा।

प्रश्न6. सत्ता के बँटवारे के पक्ष और विपक्ष में कई तरह के तर्क दिए जाते हैं। इनमें से जो तर्क सत्ता के बँटवारे के पक्ष में हैं उनकी पहचान करें और नीचे दिए कोड से अपने उत्तर का चुनाव करें। 

सत्ता की साझेदारी:

(क) विभिन्न समुदायों के बीच टकराव को कम करती है।

(ख) पक्षपात का अंदेशा कम करती है।

(ग) निर्णय लेने की प्रक्रिया को अटका देती है। 

(घ) विविधताओं को अपने में समेत लेती है। 

(ङ) अस्थिरता और आपसी फूट को बढ़ाती है। 

(च) सत्ता में लोगों की भागीदारी बढ़ाती है। 

(छ)देश की एकता को कमजोर करती है।

(सा)
(रे)
(गा)
(मा)

उत्तर: सत्ता के बँटवारे के पक्ष में तर्क-

(क) सत्ता समुदायों के बीच टकरावों को कम करती है।

(ख) पक्षपात का अंदेशा कम करती है।

(घ) विविधताओं को अपने में समेट लेती है।

(च) सत्ता में लोगों की भगीदारी बढ़ाती है।

कोड से चुनाव का उत्तर- ठीक चुनाव क, ख, घ, च है जो पहले ‘सा’ नम्बर पर है।

प्रश्न7. बेल्जियम और श्रीलंका की सत्ता में साझेदारी की व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित बयानों पर विचार करें।

(क) बेल्जियम में डच-भाषी बहुसंख्यकों ने फ्रेंच-भाषी अल्पसंख्यकों पर अपना प्रभुत्व जमाने का प्रयास किया।

(ख) सरकार की नीतियों ने सिंहली-भाषी बहुसंख्यकों का प्रभुत्व बनाए रखने का प्रयास किया।

(ग) अपनी संस्कृति और भाषा को बचाने तथा शिक्षा तथा रोजगार में समानता के अवसर के लिए श्रीलंका के तमिलों ने सत्ता को संघीय ढांचे पर बाँटने की माँग की।

(घ) बेल्जियम में एकात्मक सरकार की जगह संघीय शासन व्यवस्था लाकर मुल्क को भाषा के आधार पर टूटने से बचा लिया गया।

ऊपर दिए गये बयानों में से कौन-से सही हैं?

(सा) क,ख,ग और घ

(रे) क,ख और घ

(गा) ग और घ

(मा) ख, ग और घ

उत्तर: (मा) ख, ग और घ

प्रश्न8. सूची 1 [सत्ता के बँटवारे के स्वरुप] और सूची 2 [शासन के स्वरुप] में मेल कराएँ और नीचे दिए गए कोड का उपयोग करते हुए सही जवाब दें:

सूची 1सूची 2
1.सरकार के विभिन्न अंगों के बीच सत्ता का बँटवारा(क) सामुदायिक सरकार
2.विभिन्न स्तर की सरकारों के बीच अधिकारों का बँटवारा(ख) अधिकारों का वितरण
3.विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच सत्ता की साझेदारी(ग) गठबंधन सरकार
4.दो या अधिक दालों के बीच सत्ता की साझेदारी(घ) संघीय सरकार
1234
(सा)
(रे)
(गा)
(मा)

उत्तर: (गा) ख, घ, क, ग

प्रश्न8. सत्ता की साझेदारी के बारे में निम्नलिखित दो बयानों पर गौर करें और नीचे दिए कोड के आधार पर जवाब दें:

(अ) सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र के लिए लाभकर है।

(ब) इससे सामाजिक समूहों के टकराव का अंदेशा घटता है।

इन बयानों में कौन सही है और कौन गलत?

(क) अ सही है लेकिन ब गलत है।

(ख) अ और ब दोनों सही है।

(ग) अ और ब दोनों गलत है।

(घ) अ गलत है लेकिन ब सही है। 

उत्तर: (ख) अ और ब दोनों सही है।

Leave a Reply