NCERT Solutions for Class 10 Social Science in Hindi राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं प्रश्न और उत्तर

Rashtriya Arthvyavastha ki jivan rekha Questions and Answers Class 10

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न-

(i) निम्न में से कौन- से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी- पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं?

क) मुंबई तथा नागपुर           

ख) सिलचर तथा पोरबंदर 

ग) मुंबई और कोलकाता       

घ) नागपुर तथा सिलीगुड़ी 

उत्तर. सिलचर तथा पोरबंदर

(ii) निम्न में से परिवहन का कौन-सा साधन वाहनान्तरण हानियों तथा देरी को घटाता है?

क) रेल परिवहन                  

ख) पाइपलाइन 

ग) सड़क परिवहन                

घ) जल परिवहन

उत्तर.पाइपलाइन

(iii) निम्न में से कौन -सा राज्य हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइप लाइन से नहीं जुड़ा है?

क)मध्य प्रदेश                      

ख) महाराष्ट्र 

ग) गुजरात                          

घ) उत्तर प्रदेश

उत्तर.महाराष्ट्र

(iv) इनमें से कौन-सा पतन पूर्वी तट पर स्थित है जो अतः स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पतन है तथा पूर्ण सुरक्षित है?

क) चेन्नई                            

ख) पारादीप 

ग) तूतीकोरिन                     

घ) विशाखापट्टनम 

उत्तर.विशाखापट्टनम

(v) निम्न में से कौन-सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है?

क) पाइप लाइन                    

ख) रेल परिवहन

ग) सड़क परिवहन                

घ) वायु परिवहन

उत्तर.रेल परिवहन

(vi) निम्न में से कौन-सा शब्द दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता है?

क) आंतरिक व्यापार              

ख) अंतरराष्ट्रीय व्यापार

ग) बाहरी व्यापार                  

घ) स्थानीय व्यापार

उत्तर.अंतरराष्ट्रीय व्यापार

2.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए। 

(i) सड़क परिवहन के तीन गुण बताएं।

उत्तर.सड़क परिवहन के तीन विशेष गुण है:-

(क) रेलवे लाइन की अपेक्षा सड़कों की निर्माण लागत बहुत कम है।

(ख) सड़क परिवहन अन्य परिवहन साधनों के उपयोग में एक कड़ी के रूप में भी कार्य करती है।

(ग) यह हर घर में सेवाएं उपलब्ध करवाता है। तथा सामान चढ़ाने व उतारने की लागत भी उपेक्षाकृत कम है।

(ii) रेल परिवहन कहां पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों?

उत्तर. रेल परिवहन उत्तरी मैदानों में अत्यधिक सुविधाजनक साधन है। क्योंकि वहां रेल यात्रियों और माल को ढोने का प्रमुख साधन है। रेल भारत में देश की आर्थिक विकास को बढ़ाती है। और उत्तरी मैदानी क्षेत्रों की मुख्य जनसंख्या के लिए कलयाण्कारी परिवहन है। क्योंकि वहां विस्तृत समतल भूमी उपलब्ध है। 

(iii) सीमांत सड़कों का महत्व बताएं।

उत्तर. भारत सरकार प्राधिकरण के अधीन सीमा सड़क संगठन है। यह संगठन 1960 में बनाया गया था। यह भारत के सीमा क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण व उनकी देखरेख करता है। और इसका कार्य उत्तर तथा पूर्वी क्षेत्रों में सामरिक महत्व की सड़कों का विकास करना था।

(iv) व्यापार से आप क्या समझते हैं? स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर. सभी देश व्यापार पर निर्भर है। सभी राज्य व देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान प्रदान व्यापार कहलाता है। स्थानीय व्यापार शहरों, गांवों व कस्बों में होता है। राज्स्तरीय व्यापार दो या अधिक राज्यों के बीच होता है। दो देश के बीच यह व्यापार अंतरराष्ट्रीय व्यापार कहलाता है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।

(i) परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं? 

उत्तर. परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था इसलिए कहलाते हैं। क्योंकि स्थानीय तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार ने भारत की अर्थव्यवस्था को सजीव बना दिया है। और इससे सभी का जीवन और भी सुख में हो गया है। इससे सभी को जीवन जीने के लिए बहुत सी सुविधाओं का विकास हुआ है।इसलिए परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था कहलाते हैं।

(ii) पिछले पंद्रह वर्षों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार की बदलती  प्रवृत्ति पर एक लेख लिखें।

उत्तर.  पिछले पंद्रह वर्षों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भारी बदलाव आए हैं। आजादी से पहले व्यापार संतुलन हमारे देश में नहीं था। तब हमारा देश ब्रिटेन के साथ ही व्यापार करता था। लेकिन ब्रिटिश सरकार अपने फायदे के लिए हमारे देश के साथ व्यापार करती थी। ब्रिटिश सरकार को देश के हित और अहित से कोई मतलब नहीं था।क्योंकि वह सिर्फ अपना फायदा चाहती थी। लेकिन जब हमारा देश आजाद हुआ और उसके बाद अगले पंद्रह वर्षों में ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार की प्रवृत्ति बहुत बदल गई थी। हमारे देश का व्यापारिक संबंध कई महत्वपूर्ण देशों से था। तथा एक समूह के आयात के रूप में भारी वस्तुओं के आयात में कई वृद्धि हुई है।जैसे अनाज में (25.23 %),खाद में (7.94%),उर्वरक में (67.01%) और छपाई मशीनें (5.51%)  शामिल है।

Leave a Reply