यह दंतुरित मुसकान प्रश्न और उत्तर कक्षा 10

Get detailed Solutions of NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 5 – “Yah Danturit Muskan.”

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 5 Yah danturit muskan Questions and Answers

प्रश्न1. बच्चे की दंतुरित मुस्कान का कवि के मन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: बच्चे की दंतुरित मुस्कान को देखकर कवि का मन मोहित हो जाता है। बच्चे की निश्चल मुस्कान को देखकर कभी को लगता है मानो कमल के सारे फूल तालाब को छोड़कर उसकी झोपड़ी के आगे खिल गए हो। यह सब देखकर उसके मन की सारी निराशा और उदासी दूर हो जाती है।

प्रश्न2. बच्चे की मुस्कान और बड़े व्यक्ति की मुस्कान में क्या अंतर है?

उत्तर: बच्चे और बड़े की मुस्कान में बहुत अंतर होता है। बच्चे की मुस्कान निश्चल, भोली और अबोध होती है। बच्चे की मुस्कान स्वाभाविक होती है क्योंकि वह बड़ों की तरह उस पर नियंत्रण नहीं करता। उसका काम है अपनी दंतुरित मुस्कान दिखा कर सबको मोहित करना। लेकिन वही बड़े की मुस्कान स्वार्थी, निश्चल और बनावटी होती है। क्योंकि बड़े अपनी मुस्कान पर नियंत्रण रख सकते हैं। इसलिए वह हर परिस्थिति में नहीं मुस्कुराते जहां उनका स्वार्थ सिद्ध हो वही मुस्कुराते हैं।

प्रश्न3. कवि ने बच्चे की मुस्कान के सौंदर्य को किन-किन बिंबो के माध्यम से व्यक्त किया है?

उत्तर: कवि ने बच्चे की भी मुस्कान के सौंदर्य को निम्नलिखित बिंबो के माध्यम से व्यक्त किया है:
१. पहला यह की कवि को लगता है की कमल तलाब छोड़कर उसकी झोपड़ी के आगे खिल गए हैं।
२. दूसरा बच्चे का बिना पलकें झपकाए अपरिचित को देखते रहना और उसे पहचानने की कोशिश करना।
३. बबूल या बांस शेफालिका के फूलों का नीचे धरती पर गिरना।
४. तिरछी नजरों से देखना और आंखें चार होने पर अपनी दंतुरित मुस्कान दिखाना।

प्रश्न4. भाव स्पष्ट कीजिए:

(क) छोड़कर तालाब मेरी झोंपड़ी में खिल रहे जलजात।

(ख) छू गया तुमसे कि झरने लग पड़े शेफालिका के फूल बाँस था कि बबूल?

उत्तर: (क) इस पंक्ति के माध्यम से कवि यह कहना चाहता है की बच्चे गांव की धूल मिट्टी और कच्चे घरों के आंगनो में खेलते हुए अत्यंत मनमोहक और आकर्षक लगते हैं। वें इस प्रकार प्रतीत होते हैं मानो कमल के फूल तालाब में ना खिलकर कच्चे घर में ही खिल गए हों।

(ख) इस पंक्ति के माध्यम से कवि कहना चाहते हैं कि शिशु जिनके अभी दांत पूरे नहीं आए उनकी मुस्कान इतनी मनमोहक और निश्छल होती है सीधा दिल को छू जाती है। उस मुस्कान का स्पर्श पाकर बांस या बबूल से भी शेफालिका के फूल झड़ने लगते हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि कठोर से कठोर हृदय वाला व्यक्ति भी उस मुस्कान को पाकर आनंदित हो जाता है।

रचना और अभिव्यक्ति

प्रश्न5. मुस्कान और क्रोध भिन्न-भिन्न भाव है। इनकी उपस्थिति से बने वातावरण की भिन्नता का चित्रण कीजिए।

उत्तर: हां, हम इस बात से सहमत हैं कि क्रोध और मुस्कान दो भिन्न-भिन्न भाव है। जब कोई व्यक्ति क्रोधी होता है। तब उसका मन अशांत होता है। इसलिए वह अपने आपे में नहीं होता। इसलिए वह कोई भी दुर्व्यवहार करने से पहले जरा भी नहीं हिचहिचाता और दूसरों के मन में भी खौफ पैदा करता है। वहीं दूसरी ओर जो व्यक्ति प्रसन्न होता है। वह स्वयं तो खुश रहता ही है साथ ही अपनी मुस्कुराहट से दूसरों के मन को भी प्रसन्न कर देता है।

प्रश्न6. दंतुरित मुस्कान से बच्चे की उम्र का अनुमान लगाइए और तर्क सहित उत्तर दीजिए।

उत्तर: कविता में वर्णित शिशु के क्रियाकलापों से यह अनुमान लगता है कि उसकी उम्र 6 महीने से 1 वर्ष के बीच में होगी। क्योंकि इसी उम्र में बच्चों के दांत निकलना शुरू होते हैं और वह लोगों को पहचानने भी लगते हैं।

प्रश्न7. बच्चे से कवि की मुलाकात का जो शब्द-चित्र उपस्थित हुआ है उसे अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर: कवि और बच्चा जब दोनों एक-दूसरे को पहली बार देखते हैं तो बच्चा उन्हें एकटक निहारता रहता है। बच्चे की दंतुरित मुसकान कवि के हृदय को प्रसन्नता और उल्लास से भर देती है। उन्हें ऐसा लगता है जैसे कमल के फूल तालाब को छोड़कर उसके झोंपड़ी में खिल उठे हैं। बच्चा कहीं उन्हें देखते-देखते थक ना जाए इसीलिए कवि उस बच्चे से आँख फेर लेते हैं ताकि वह भी उन्हें देखना छोड़ दें।

1 thought on “यह दंतुरित मुसकान प्रश्न और उत्तर कक्षा 10”

Leave a Reply