दौ बैलों की कथा MCQ Class 9

MCQ Questions for Class 9 Hindi Do bailon ki katha with Answers

प्रश्न 1. झूरी के बैलों का नाम क्या था?

1. हीरा और मोती

2. मोती और चांदी

3. मोटू और पतल

4. उपरोक्त कोई भी नहीं

उत्तर: हीरा और मोती

प्रश्न2. प्रेमचंद का निधन कब हुआ था?

1. 1933 में

2. 2003 में

3. 1936 में

4. 2000 में

उत्तर: 1936 में

प्रश्न3. ‘दो बैलों की कथा’ नामक पाठ से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?

1. हमें मेहनत नहीं करनी चाहिए

2. सिर्फ अपने लिए जियो

3. दूसरों का सम्मान नहीं करना चाहिए

4. हमेशा स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते रहना चाहिए

उत्तर: हमेशा स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते रहना चाहिए

प्रश्न4. साधु के कौन से गुण गधे में देखे जाते हैं?

1. सहनशक्ति

2. त्याग

3. परिश्रम

4. अध्ययन

उत्तर: सहनशक्ति

प्रश्न5. ‘लेकिन औरत पर सींग चलाना मना है’- यह कथन किसने कहा है?

1. मोती का

2. हीरा का

3. झूरी का

4. गया का

उत्तर: हीरा का

प्रश्न6. पाठ में दीवार गिरना किसकी ओर संकेत करता है?

1. ताकत का

2. गुलामी के बंधन खुलने का

3. सहनशक्ति के टूटने का

4. साथ काम करने की शक्ति का

उत्तर: गुलामी के बंधन खुलने का

प्रश्न7. झूरी के साले का क्या नाम था?

1. गया

2. भैरों

3. दढ़ियल कसर

4. कोई भी नहीं

उत्तर: गया

प्रश्न8. किसके डर से नौकर ने बैलों के खाने में खली नहीं मिलायी?

1. झूरी

2. गया

3. कसाई

4. झूरी की पत्नी

उत्तर: झूरी की पत्नी

प्रश्न9. पहली बार गया के घर से भागकर दोनों बैल कहाँ गए?

1. कांजी हौस में

2. झूरी के घर

3. मटर के खेत में

4. सांड से लड़ने

उत्तर: झूरी के घर

प्रश्न10. झूरी की पत्नी दोनों बैलों से नाराज़ होकर उन्हें क्या कहने लगी?

1. नमकहराम

2. नाकाम गधा

3. मुर्ख

4. आलसी

उत्तर: नमकहराम

प्रश्न11. दोनों बैल आपस में सींग मिलाते थे:-

1. ईर्ष्या के कारण

2. भूख के कारण

3. स्नेह के कारण

4. क्रोध के कारण

उत्तर: स्नेह के कारण

प्रश्न12. ‘दो बैलों की कथा’ पाठ के लेखक का नाम क्या है?

1. कबीर दास

2. महावीर

3. प्रेमचंद

4. महादेवी वर्मा

उत्तर: प्रेमचंद

प्रश्न13. बैल घर कब पहुंचे?

1. संध्या के समय

2. दोपहर को

3. सुबह

4. रात को

उत्तर: संध्या के समय

प्रश्न14. इस कथा के आधार पर सच्चे मित्र की पहचान कब होती है?

1. अच्छे समय में

2. बुरे समय में

3. दोनों समय पर

4. किसी भी समय पर नहीं

उत्तर: बुरे समय में

प्रश्न15. गधा किस महीने खुश दिखाई देता है?

1. वैशाख के महीने

2. चैत्र के महीने

3. आषाढ़ के महीने

4. सावन के महीने

उत्तर: वैशाख के महीने

प्रश्न16. झूरी काछी के पास कितने बैल थे?

1. 5

2. 2

3. 3

4. 7

उत्तर: 2

प्रश्न17. बैलों को झूरी के घर से कौन ले गया था?

1. व्यापारी

2. भैरव

3. प्रेमचंद

4. गया

उत्तर: गया

प्रश्न18. “मुझे मारेगा, तो मैं भी एक दो को गिरा दूंगा” यह कथन किसका है?

1. हीरा का

2. मोती का

3. सांड का

4. उपरोक्त सभी का

उत्तर: मोती का

प्रश्न19. कांजीहौस की दीवार किसने गिरा दी थी?

1. मोती ने

2. गधों ने

3. हीरा और मोती ने

4. सभी ने मिलकर

उत्तर: हीरा और मोती ने

प्रश्न20. “गिरे हुए वैरी पर सींग नहीं चलाना चाहिए” यह कथन किसका है?

1. हीरा का

2. मोती का

3. गया का

4. झूरी का

उत्तर: हीरा का

प्रश्न21. ‘बछिया का ताऊ’ किसे कहा गया है?

1. बैल को

2. सांड को

3. गधे को

4. सभी को

उत्तर: बैल को

प्रश्न22. ‘दो बैलों की कथा’ कहानी में ‘झल्लाना’ शब्द का अर्थ है:-

1. सांड का रंभाना

2. क्रोधित होना

3. रपट करना

4. घूर कर देखना

उत्तर: क्रोधित होना

प्रश्न23. ‘दो बैलों की कथा’ कहानी__________लड़ाई की ओर भी संकेत करती है:-

1. समानता की लड़ाई

2. निरंकुशवाद की लड़ाई

3. आज़ादी की लड़ाई

4. न्याय की लड़ाई

उत्तर: आज़ादी की लड़ाई

प्रश्न24. ‘दो बैलों की कथा’ के लेखक “प्रेमचंद” जी का जन्म हुआ:-

1. 8 जुलाई, सन् 2004 में

2. 7 जनवरी‚ सन् 2002 में

3. 29 जुलाई‚ सन् 1880 में

4. 31 जुलाई, सन् 1880 में

उत्तर: 31 जुलाई, सन् 1880 में

प्रश्न 25. इस कहानी के लेखक ‘प्रेमचंद’ जी ने लगभग _____ कहानियां और ______ उपन्यास लिखें।

1. 500 , 17

2. 302 , 11

3. 350 , 11

4. 808 , 17

उत्तर: 350 , 11

प्रश्न 26. हीरा और मोती बैल आपस में किस प्रकार बात करते थे?

1. आमने-सामने बैठकर 

2. आस-पास बैठकर

3. मूक-भाषा में

4. सभी सही हैं।

उत्तर: मूक-भाषा में

प्रश्न 27. हीरा और मोती में ऐसी कौन-सी गुप्त शक्ति थी, जो मनुष्य में नहीं होती?

1. वे बिना बोले एक दूसरे के प्रति प्रेम प्रकट करते 

2. वे एक-दूसरे के मन की बात जान लेते थे

3. कोई उत्तर सही नहीं

4. दोनो

उत्तर: दोनो

प्रश्न 28. प्रस्तुत गद्यांश में सच्ची मित्रता के कौन-से लक्षण प्रकट हुए हैं?

1. 2 और 4 दोनों

2. मित्र आपस में शरारत, मौज-मस्ती, धोल धप्पा करते हैं

3. कोई उत्तर सही नहीं

4. मित्रों को प्रेम व्यक्त करने के लिए भाषा की आवश्यकता नहीं होती।

उत्तर: 2 और 4 दोनों

प्रश्न 29. झूरी काछी कौन था?

1. बैलों का कसाई

2. बैलों का मालिक

3. बैलों का खरीददार

4. बेलों का विक्रेता

उत्तर: बैलों का मालिक

प्रश्न 30. नांँद  में खली-भूसा पड़ जाने के बाद दोनों क्या करते थे?

1. साथ नींद में मुँह डालते

2. साथ ही बैठते

3. एक मुँह हटा लेता, तो दूसरा भी हटा लेता 

4. सभी सही है

उत्तर: सभी सही है

प्रश्न 31. रात को रोटी खाने के पश्चात दोनों बैल रस्सियाँ क्यों चबा रहे थे?

(क) भूख को शांत करने हेतु

ख) रस्सी को तोड़ने के लिए 

(ग) रस्सी खाना उनकी आदत थी

(घ) रस्सी खाने से उन्हें ताकत मिलती थी

उत्तर: रस्सी को तोड़ने के लिए।

प्रश्न 32. लड़की ने रात में घर से बाहर आकर बैलों से क्या कहा?

(क) चुपके से भाग जाओ

(ख) रस्सी खाना छोड़ दो

(ग) शांति से आराम करो

(घ) पापा को परेशान मत करो

उत्तर: चुपके से भाग जाओ।

प्रश्न 33. बैलों को काबू में रखने के लिए गया के घर में क्या सलाह हो रही थी?

(क) पैर बाँधने की

(ख) नाक तोड़ने की

(ग) नाकों में नाथ डालने की

(घ) सींग तोड़ने की

उत्तर: नाकों में नाथ डालने की।

प्रश्न 34. ‘गराँव’ से क्या अभिप्राय है?

(क) गाँठ

(ख) बंधन

(ग) रास्ता

(घ) फुंदेदार रस्सी जो पशुओं के गले में पहनाई जाती है

उत्तर: फुंदेदार रस्सी जो पशुओं के गले में पहनाई जाती है।

प्रश्न 35. बंधनमुक्त होकर भी वे दोनों चुपचाप खड़े थे। क्यों?

क) क्योंकि उन्हें बालिका की चिंता थी 

ख) क्योंकि उन्हें रोटी से वंचित होना पड़ता 

ग) क्योंकि वे वहाँ से जाना नहीं चाहते थे

घ) क्योंकि वो बहुत खुश थे

उत्तर: क्योंकि उन्हें बालिका की चिंता थी।

दौ बैलों की कथा Online MCQ Class 9

Leave a Reply