तोप प्रश्न और उत्तर Class 10

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 7 Top Questions and Answers

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

 प्रश्न-1 विरासत में मिली चीजों की बड़ी संभाल क्यों होती है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – पूर्वजों द्वारा सुरक्षित रखी हुई वस्तु की विरासत कहते हैं। हमारे पूर्वजों की धरोहर भावी पीढ़ी को विरासत के रूप में प्राप्त होती है। जिसकी संभालकर रखना पड़ता है विरासत को सुरक्षित रखना प्रत्येक मानव का कर्तव्य है। यह पूर्वजों की हमारे लिए धरोहर होती है पूर्वजों की यादें होती है उसमें पूर्वजों का इतिहास छिपा रहता है इसलिए पूर्वजों की धरोहर को नष्ट होने से बचाना चाहिए उनकी उचित देखभाल करनी चाहिए।

प्रश्न-2  इस कविता से आपको तोप के विषय में क्या जानकारी मिलती है?

उत्तर- इस कविता के द्वारा तोप के दो रूप ज्ञात होते हैं तोप की पहली स्थिति यह है कि जब वह काम करने की हालत में थी तब चलती थी जिससे बड़े-बड़े वीरों की धज्जियां उड़ा देती थी तोप की दूसरी स्थिति अब की स्थिति है जब कंपनी बाग में दर्शकों को दिखाने के लिए रखी हुई है जो पहले बड़े-बड़े वीरों को मौत के घाट उतार दी थी वहीं अब बाग में पड़ी बच्चों का खिलौना बनी है बच्चे उस पर घुड़सवारी का खेल करते हैं चिड़िया उसके अंदर बाहर जाकर शैतानी करती है अब पशुओं की शरणगार बनी हुई है।

प्रश्न -3 कंपनी बाग में रखी तोप क्या सीख देती है?

उत्तर- कंपनी बाग में सन 1857 की एक तोप रखी हुई है वह अब एक विरासत की तरह सुरक्षित है वर्ष में दो बार उसकी साफ सफाई की जाती है सुबह शाम सैलानी उसको देखने आते हैं दर्शकों व सैलानियों को तोप यह शिक्षा देती है कि कोई भी चीज कितनी भी बड़ी क्यों ना  हो वह सदैव एक समान नहीं रहती है तोप मौन भाषा में कहती है कि कभी वह बड़े-बड़े सुर वीरों को प्रजीत कर देती थी अब उसकी हालत को दर्शक देख ही रहे हैं तोप चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो एक दिन उसका मुंह बंद हो ही जाता है।

प्रश्न -4 कविता में तोप को दो बार चमकाने की बात की गई है यह दो अक्षर कौन से होंगे?

उत्तर-  तोप की सफाई वर्ष में दो बार की जाती है और उसको चमकाया जाता है। लेकिन कब चमकाया जाता है उसका कविता में कोई उल्लेख नहीं किया गया है। कविता में बताया है कि जब बाग की सफाई होती है तभी तोप की भी सफाई होती है। बाग की सफाई के साथ तोप की सफाई भी होती है। बाग में वर्ष में वो राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते हैं गणतंत्र दिवस और  स्वतंत्रता दिवस इन दोनों अफसरों पर बाग की साफ सफाई होती है और तोप को भी चमकाया जाता है।

(ख) निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए:

प्रश्न1-अब तो बहरहाल छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फारिग हो तो उसके ऊपर बैठकर चिड़िया ही अक्सर करती है गपशप।

उत्तर – इन पंक्तियों में कवि ने तोप की वर्तमान स्थिति का वर्णन किया है एक समय में जहां तो फिर सब को डरा कर रखा था। वही  आज बच्चे उस पर घुड़सवारी कर रहे हैं और चिड़िया उस पर बैठकर गपशप कर रही है।

प्रश्न2- वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तो एक दिन तो होना ही है उसका मुंह बंद।

उत्तर – आज कम्पनी बाग में रखी तोप किसी का कुछ नहीं बिगाड़ सकती। छोटी छोटी चिड़िया भी उस पर खेलती कूदती रहती है यह ये बात दर्शाता है कि कोई कितना भी शक्तिशाली क्रूर क्यों ना,हो एक दिन उसे शांत होना ही पड़ता है।

प्रश्न3- उड़ा दिए थे मैंने अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे।

उत्तर – इन पंक्तियों में तो अपनी प्रशंसा कर रही है की 1857 में उसे ज्यादा शक्तिशाली कोई नहीं था उसने कई वीरो को मारा था।

भाषा अध्ययन

प्रश्न 1. कवि ने इस कविता में शब्दों का सटीक और बेहतरीन प्रयोग किया है। इसकी एक पंक्ति देखिए ‘धर रखी गई है यह 1857 की तोप’। ‘धर’ शब्द देशज है और कवि ने इसका कई अर्थों में प्रयोग किया है। ‘रखना’, ‘धरोहर’ और ‘संचय’ के रूप में।

उत्तर- छात्र स्वयं इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़े और समझें।

प्रश्न 2. ‘तोप’ शीर्षक कविता का भाव समझते हुए इसका गद्य में रूपांतरण कीजिए।

उत्तर- ईस्ट इंडिया कंपनी ने कंपनी बाग के प्रवेश द्वार पर एक तोप रखवाई थी, जो वर्ष 1857 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इतिहास बन गई। यह तोप आज भी स्थानीय लोगों के लिए एक गर्व का स्रोत है जो उसकी धरोहर और महत्व की याद दिलाती है। गद्य रूपांतरण में यह तोप एक चर्चा करने वाली वस्तु के रूप में प्रस्तुत की गई है, जो विभिन्न पीढ़ियों के सामाजिक एवं ऐतिहासिक परिवेश में बदलते रही है।

तोप को एक संदर्भ में एक शक्तिशाली और प्रभावशाली वस्तु के रूप में परिचय दिया गया है। ईस्ट इंडिया कंपनी की तोप उस समय की आपातकालीन परिस्थितियों का साक्षात्कार कराती है जब भारतीय स्वतंत्रता संग्राम उठ गया था और लोग आपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे। तोप को एक प्रकार के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है जो विरासत, गौरव और स्वाधीनता के प्रति लोगों की भावना को दर्शाता है।

योग्यता विस्तार

प्रश्न1. कविता रचना करते समय उपयुक्त शब्दों का चयन और उनका सही स्थान पर प्रयोग अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। कविता लिखने का प्रयास कीजिए और इसे समझिए ।

उत्तर-

हर मोम की जो थी ज्योति,

जल गई थी बारिश की बूँदों में,

बचपन के उस यातना भरे दिनों की,

गर्मी की धूप में घुल गई थी उनकी मिट्टी में।

पर चली आई है फिर से बहार,

फूलों ने बिखेरी है रंगों की बहार,

प्रकृति की शोभा बनी है फिर से चर्चा,

गुलाबों ने लिखा है नई कविता का पाठ,

समय के बदलते पन्नों पर,

लिखे गए हैं रचनाकार के सपनों के पर,

शब्दों का जूनून है लहरों की तरह,

जो समय की लहरों में भी बना रहेगा अपना अलग निशान।

प्रश्न2. तेजी से बढ़ती जनसंख्या और घनी आबादी वाली जगहों के आसपास पार्कों का होना क्यों जरूरी है? कक्षा में परिचर्चा कीजिए।

उत्तर- बढ़ती हुई जनसंख्या और घनी आबादी वाली जगहों में पार्कों का होना एक महत्वपूर्ण विषय है:

पार्क एक ऐसा स्थान है जहां लोग शांति और प्रकृति के साथ समय बिता सकते हैं और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा दे सकते हैं। पार्क में चलना, दौड़ना, व्यायाम और योग आदि विभिन्न शारीरिक गतिविधियों का एक बड़ा स्रोत होता है, जो लोगों के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देता है। बढ़ती हुई जनसंख्या वाली इलाकों में पार्कों की उपलब्धता लोगों के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, जो चिकित्सा खर्चों को कम कर सकता है।

परियोजना कार्य

प्रश्न1. स्वतंत्रता सैनानियों की गाथा संबंधी पुस्तक को पुस्तकालय से प्राप्त कीजिए और पढ़कर कक्षा में सुनाइए।

उत्तर- छात्र स्वयं करें।

More

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter-10 बड़े भाई साहब प्रश्न और उत्तर

Leave a Reply