पाठ : 10 कैदी और कोकिला प्रश्न और उत्तर Class 9

NCERT Solutions for Class 9 Hindi (Kshitiz) Chapter 10 “Kaidi aur Kokila.” Engage with comprehensive questions and answers that delve into the heart of the chapter.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi (Kshitiz) Chapter 10 kaidi aur Kokila Question and Answers

लेखक

माखनलाल चतुर्वेदी

प्रश्न-अभ्यास

Question: 1 कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया?

Answer :

कोयल की कूक आसतौर पर मधुर मानी जाती है लेकिन कविता में वर्णित कोयल की कूक में वेदना है। कोयल की असमय कूक ने कवि को असहज कर दिया। वह यह सोचने पर विवश हो गया की आधी रात को कोयल की कूक का क्या कारण हो सकता है? कवि सोचते है या तो कोयल पागल हो गई है या कोई विशिष्ट संदेश देना चाहती है या उसने कहाँ दावानल की तरह फैलने वाली स्वतंत्रता की आग तो नहीं देख ली जिसे वह सबको बताना चाहती हो। कवि उसकी कूक को समझने के लिए विचलित हो उठता है।

Question: 2 कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना की है?

Answer :

कवि ने कोकिला के भोले के पीछे अनेक संभावनाएं व्यक्त की है।

• कोकिला शायद कोई संदेश पहुंचाना चाहती है। समस्या गंभीर है इसलिए वह सुबह होने की प्रतीक्षा नहीं कर सकती है।
• क्रांतिकारियों के मन में देश प्रेम की संभावना को और मजबूत करना आई है।
• कोकिला कवि की यातनाएं सहानुभूति प्रकट करने आए हैं।
• कवि के आंसू पोछने आए हैं।
• ब्रिटिश सरकार द्वारा जेल में बंद कैदियों के मन में स्वतंत्रता की ज्वाला जगाने आई है।
• कवि के हृदय में विद्रोह के विच बोने आई है , संकट के सागर को सामने देखकर स्वयं बलिदान होने आए हैं।

Question: 3 किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों?

Answer :

अंग्रेजी शासन की तुलना कवि ने तम के प्रभाव से की गई है क्योंकि अंग्रेज शासन प्रणाली अन्यायपूर्ण थी। ब्रिटिश शासन का स्वरूप भी अंधकार की भाँति कालिमा से युक्त है। वे हमारे देशवासियों पर अनेक प्रकार के जुल्म ढा रहे थे। भारत की स्वतंत्रता के लड़ने वालों को चारों ओर अंधकार ही दिखाई दे रहा था।

Question: 4 कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यातनाओं का वर्णन कीजिए?

Answer :

पराधीन भारत की जेलों में अनेक यातनाएं दिए जाते थे। कैदियों से पशुओं की तरह काम करवाया जाता था , अंधेरी कोठरियो में कैदियों को जंजीरों से बांधकर रखा जाता था। कोठरियां भी काफी छोटी होती थी , खाने को भी कम दिया जाता था और क्रांतिकारियों को चोर , लुटेरे और डाकू के साथ रखा जाता था। जेल में अमाननीय यातनाएं दी जाती थी।

Question: 5 भाव स्पष्ट कीजिए:

(क) मृदुल वैभव की रखवाली-सी , कोकिल बोलो तो!

(ख) हूँ मोट खींचता लगा पेट पर जूआ , खाली करता हूँ ब्रिटिश अकड़ का कूँआ।

Answer :

(क) मृदुल वैभव की रखवाली-सी से कवि का तात्पर्य कोयल की मीठी सुरीली तथा मोहक आवाज से है। आज के इस कष्टमय संसार में कुछ मृदुलता और सरलता बची है तो वह कोयल की आवाज में है। तो कवि उसका इस वेदना का कारण जानना चाहता है।

(ख) अंग्रेज सरकार देश की स्वाधीनता सैनीनीयो से पशुओं की तरह काम करवाती थी। जिससे इन लोगों का स्वाभिमान और देश के प्रति देशप्रेम की भावना खत्म हो जाए परंतु सेनानी सारे अत्याचार को सहते हुए भी अपनी जिद पर अड़े है। जिससे अंग्रेज सरकार की सारी अकड़ निकल जाती है।

Question: 6 अद्धरात्रि में कोयल की चीख से कवि को क्या अंदेशा है?

Answer :

रात्रि में कोयल के चीखने से कवि को अनेक अंदेशे होते हैं जैसे शायद कोयल पागल तो नहीं हो गई है , शायद वह किसी कष्ट में है , कोई संदेश लेकर आई है या यह भी हो सकता है कि वह क्रांतिकारियों के दुख से द्रवित होकर चीख रही हो।

Question: 7 कवि को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही है?

Answer :

कवि को कोयल से ईर्ष्या का मुख्य कारण उसके स्वच्छंदता से है। वह आकाश में स्वतंत्रता से उड़ान भर रही है जबकि कवि जेल की काल कोठरी में बंद है। कोयल गाकर अपने आनंद को प्रकट कर सकती है पर कवि के लिए तो रोना भी एक बड़ा गुनाह है , जिसके लिए उसे दंड भी मिल सकता है।

Question: 8 कवि के स्मृति पटल पर कोयल के गीतों की कौन सी मधुर स्मृतियां अंकित हैं जिन्हें वह अब नष्ट करने पर तुली है?

Answer :

कोयल हरी-भरी डालियों पर बैठकर अपने मधुर स्वर से सारी सृष्टि को गुंजायमान करती थी। उसके मधुर गीतों में खुशियां झलकती थी। स्वतंत्रता पूर्वक आकाश में विचरण करती थी परंतु अब इन विशेषताओं को वह नष्ट करने पर तुली है।

Question: 9 हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?

Answer :

कवि के लिए लोहे की हथकड़ियां गहनों के समान है। कवि अंग्रेज सरकार द्वारा पहनाई गए उन बेड़ियों को बंधन नहीं समझता है क्योंकि उन्होंने किसी गलत कार्य के लिए यह बेड़ियों नहीं पहनी है। अतः उनके लिए यह गौरव की बात है , कवि ने हथकड़ियों को गहना इसी उद्देश से कहा है

Question: 10 ‘काली तू …. ऐ आली!’ – इन पंक्तियों में ‘काली’ शब्द की आवृत्ति से उत्पन्न चमत्कार का विवेचन कीजिए?

Answer :

इन कविता की पंक्तियों में कवि ने नौ बार काली शब्द का प्रयोग किया है। शब्द तो एक ही है परंतु भिन्न-भिन्न अर्थों में इसका प्रयोग किया गया है , कहीं पर यह शब्द अंग्रेज सरकार के काले शासन को संबोधित कर रहा है तो कहीं वातावरण की काली मां और निराशा को उजागर कर रहा है। तथा यहां अनुप्रास और यमक दोनों अलंकार है।

Question: 11 काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए:

(क) किस दावानल की ज्वालाएं हैं दीखी?

(ख) तेरी गीत कहावें वाह, रोना भी है मुझे गुनाह!
देख विषमता तेरी-मेरी, बजा रही तिस पर रणभेरी!

Answer :

(क) यहाँ कवि कोयल की वेदना पूर्ण आवाज पर अपनी आशंका व्यक्त कर रहा है। अपनी प्रश्नात्मक शैली से कवि कोयल के कष्ट का अनुमान लगा रहा है। कवि ने विम्बात्मक शैली का प्रयोग किया है , भाषा में सहजता तथा सरलता है

(ख) भाव सौंदर्य – यहां पर कवि और कोयल के जीवन का तुलनात्मक वर्णन हुआ है। कोयल के गीत जहां सब ओर से प्रशंसा पाता है, वही कवि का रोना अर्थात अपनी बात को व्यक्त करना भी गुनाह माना जाता है।

शिल्प सौंदर्यकवि ने यहां तुकबंदी का प्रयोग किया है तेरी मेरी’ वह गुनह में स्वर मैत्री तथा अनुप्रास अलंकार है।

रचना और अभिव्यक्ति

Question: 12 कवि जेल के आसपास अन्य पक्षियों का आना भी सुनता होगा लेकिन उसने कोकिला की ही बात क्यों की है?

Answer :

यहाँ कवि कोयल की वेदना पूर्ण आवाज पर अपनी आशंका व्यक्त कर रहा है। अपनी प्रश्नात्मक शैली से कवि कोयल के कष्ट का अनुमान लगाते हुए बोलते हैं कि सामान्यतः कोयल दिन में ही कूकती है , लेकिन प्रस्तुत कविता के अनुसार वह रात को कूक रही होती है और कवि को उसकी बोली में अपने जैसी ही पीड़ा व व्याकुलता महसूस होती है अथवा कोयल की बोली मधुर और वैभवशाली होती है, लेकिन कवि को वह रात में कूकती कोयल चीखती-सी महसूस हुई इसलिए कवि ने कविता में कोकिला की ही बात की है।

Question: 13 आपके विचार से स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक सा व्यवहार क्यों करनी किया जाता होगा?

Answer :

ब्रिटिश सरकार स्वतंत्रता सेनानियों तथा अपराधियों में कोई अंतर नहीं समझती थी। वह स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक-सा ही व्यवहार करते थे क्योंकि दोनों ही सरकार के विरुद्ध और उनके बनाए नियमों का पालन नहीं करते थे। अंग्रेज भारत पर अपना शासन कायम रखना चाहते थे इसीलिए वे क्रांतिकारियों को कैद करके व उन्हें अपराधी बताकर उनके हौसलों को तोड़ देना चाहते थे और उनकी उठती विरोधी आवाज को दबा देना चाहते थे।

पाठेतर सक्रियता

Question: 1 पराधीन भारत की कौन-कौन जेले मशहूर थी , उन में स्वतंत्रता सेनानियों को किस-किस तरह की यातनाएं दी जाती थी? इस बारे में जानकारी प्राप्त कर जिलों की सूची एवं स्वतंत्रता सेनानियों के नामों को राष्ट्रीय पर्व पर भित्ति पत्रिका के रूप में प्रदर्शित करें।

Answer :

छात्र स्वयं करे।

Question: 2 स्वतंत्र भारत की जेलों में अपराधियों को सुधार कर हृदय परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है। पता लगाइए कि इस दिशा में कौन-कौन से कार्यक्रम चल रहे हैं?

Answer :

छात्र स्वयं करे।

More

Leave a Reply