अलंकार MCQ Class 10

Alankar MCQ with Answers Class 10

प्र०१. ‘पीपर पात सरिस मन डोला’ में कौन– सा अलंकार है?

क. उपमा अलंकार
ख. अनुप्रास अलंकार
ग. यमक अलंकार
घ. मालवीयकरण अलंकार

उत्तर– उपमा अलंकार

प्र०२. ‘तीन बेर खाती है वो तीन बार खाती है’ अलंकार पहचानिए?

क. अनुप्रास अलंकार
ख. यमक अलंकार
ग. मानवीकरण अलंकार
घ. उपमा अलंकार

उत्तर– यमक अलंकार

प्र०३. ‘हरि– पद के कोमल कमल– से’ इसमें कौन– सा अलंकार है?

क. यमक अलंकार
ख. अनुप्रास अलंकार
ग. उपमा अलंकार
घ. मानवीकरण अलंकार

उत्तर– उपमा अलंकार

प्र०४. ‘चरण– कमल बंदौ हरि राई’ अलंकार बताइए?

क. उपमा अलंकार
ख. अनुप्रास अलंकार
ग. यमक अलंकार
घ. रूपक अलंकार

उत्तर– रूपक अलंकार

प्र०५. ‘बीती विभावरी जागरी, अंबर पनघट में डुबो रही तारा– घट उषा नागरी’ इसमें कौन– सा अलंकार है?

क. मानवीकरण अलंकार
ख. उपमा अलंकार
ग. अनुप्रास अलंकार
घ. यमक अलंकार

उत्तर– मानवीकरण अलंकार

प्र०६. आगे नदिया पड़ी अपार, घोड़ा कैसे उतरे पार।
राणा ने सोचा इस पार, तब तक घोड़ा था उस पार।।

क. अनुप्रास अलंकार
ख. अतिशयोक्ति अलंकार
ग. मानवीकरण अलंकार
घ. उपमा अलंकार

उत्तर– अतिशयोक्ति अलंकार

प्र०७. ‘तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए’ अलंकार बताएं?

क. यमक अलंकार
ख. उपमा अलंकार
ग. अनुप्रास अलंकार
घ. मानवीकरण अलंकार

उत्तर– अनुप्रास अलंकार

प्र०८. ‘मधुर– मधुर मेरे दीपक जल’ इसमें कौन – सा अलंकार होगा?

क. रूपक अलंकार
ख. यमक अलंकार
ग. मानवीकरण अलंकार
घ. अनुप्रास अलंकार

उत्तर– अनुप्रास अलंकार

प्र०९. ‘मेघ आए बन ठन के’ इसमें कौन– सा अलंकार है?

क. मानवीकरण अलंकार
ख. उपमा अलंकार
ग. यमक अलंकार
घ. अनुप्रास अलंकार

उत्तर– मानवीकरण अलंकार

प्र०१०. ‘कहे कवि बेनी, बेनी व्याल की चुराई लीन्हीं’ अलंकार की पहचान करें?

क. रूपक अलंकार
ख. यमक अलंकार
ग. मानवीकरण अलंकार
घ. उपमा अलंकार

उत्तर– यमक अलंकार

प्र०११. ‘मुख बाल रवि सम लाल होकर ज्वाल सा बोधित हुआ’ अलंकार बताएं?

क. मानवीकरण अलंकार
ख. अतिशयोक्ति अलंकार
ग. उपमा अलंकार
घ. अनुप्रास अलंकार

उत्तर– उपमा अलंकार

प्र०१२. ‘मैया मैं तो चंद्र– खिलौना लेंन्हों’ अलंकार की पहचान करें?

क. यमक अलंकार
ख. उपमा अलंकार
ग. अनुप्रास अलंकार
घ. रूपक अलंकार

उत्तर– रूपक अलंकार

प्र०१३. ‘शशि– मुख पर घूंघट डाले’ कौन– सा अलंकार है?

क. रूपक अलंकार
ख. अतिशयोक्ति अलंकार
ग. मानवीकरण अलंकार
घ. अनुप्रास अलंकार

उत्तर– रूपक अलंकार

प्र०१४. ‘आगे-आगे नाचती– गाती बयार चली’ अलंकार का नाम बताएं?

क. अनुप्रास अलंकार
ख. मानवीकरण अलंकार
ग. उपमा अलंकार
घ. रूपक अलंकार

उत्तर– मानवीकरण अलंकार

प्र०१५. ‘सहस्त्र बाहु सम सो रिपु मोरा’ नीचे दिए गए अलंकार पहचानिए?

क. मानवीकरण अलंकार
ख. अतिशयोक्ति अलंकार
ग. उपमा अलंकार
घ. रूपक अलंकार

उत्तर– उपमा अलंकार

प्र०१६. ‘कर का मनका डारि दे मन का मनका फेर’ नीचे दिए गए अलंकारों में से अलंकार की पहचान करें?

क. अनुप्रास अलंकार
ख. मानवीकरण अलंकार
ग. उपमा अलंकार
घ. यमक अलंकार

उत्तर– यमक अलंकार

प्र०१७. ‘हाय फूल– सी कोमल बच्ची हुई राख की थी ढेरी’ इसमें कौन– सा अलंकार होगा?

क. उपमा अलंकार
ख. यमक अलंकार
ग. मानवीकरण अलंकार
घ. अतिशयोक्ति अलंकार

उत्तर– उपमा अलंकार

प्र०१८. ‘आए महंत वसंत’ अलंकार बताओ?

क. अनुप्रास अलंकार
ख. मानवीकरण अलंकार
ग. रूपक अलंकार
घ. उपमा अलंकार

उत्तर– मानवीकरण अलंकार

प्र०१९. ‘मखमल सा झूला पड़ा हाथी– सा टीला’ अलंकार की पहचान करें?

क. अतिशयोक्ति अलंकार
ख. रूपक अलंकार
ग. यमक अलंकार
घ. उपमा अलंकार

उत्तर– उपमा अलंकार

प्र०२०. ‘बरसा रहा है रवि अनल, भूतल तवा– सा जल रहा’ इसके लिए उपयुक्त अलंकार चुनिए?

क. उपमा अलंकार
ख. अतिशयोक्ति अलंकार
ग. मानवीकरण अलंकार
घ. उत्प्रेक्षा अलंकार

उत्तर– उपमा अलंकार

प्र०२१. ‘काली घटा का घमंड घटा’ अलंकार बताओ?

क. अनुप्रास अलंकार
ख. यमक अलंकार
ग. श्लेष अलंकार
घ. उपमा अलंकार

उत्तर– यमक अलंकार

अलंकार Online MCQ Class 10

More

अलंकार और उसके भेद

Leave a Reply