NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 12 संस्कृति प्रश्न और उत्तर

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 12 – “Sanskriti.”

NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 12 Sanskriti Questions and Answers

प्रश्न/उत्तर

1. लेखक की दृष्टि में ‘सभ्यता’ और ‘संस्कृति’ की सही समझ अब तक क्यों नहीं बन पाई है?

उत्तर. लोग ‘सभ्यता’ और ‘संस्कृति’ शब्दों का प्रयोग तो खूब करते हैं परंतु अज्ञानतावश वे दोनों को एक समझ लेते हैं जबकि दोनों में काफी अंतर है| सभ्यता और संस्कृति दोनों अलग होती है। इस बात को भली प्रकार समझने की आवश्यकता है।

2. आग की खोज एक बहुत बड़ी खोज क्यों मानी जाती है? इस खोज के पीछे रही प्रेरणा के मुख्य स्रोत क्या रहे होंगे?

उत्तर. आग की खोज के पीछे कदाचित पेट की ज्वाला की प्रेरणा रही होगी मनुष्य ने पत्थरों से पत्थर टकराकर आग निकलती देखी होगी। आग से चूल्हा जलाकर पेट की ज्वाला तो शांत की ही होगी साथ ही सदीर से भी छुटकारा मिला होगा। आग की खोज के कारण मनुष्य भोजन पकाना सीख गया और वह पशुओं की श्रेणी से अलग नजर आने लगा होगा।

3. वास्तविक आधारों में ‘संस्कृत व्यक्ति’ किसे कहा जाता है?

उत्तर. जो व्यक्ति अपनी बुद्धि और विवेक से समाज को किसी नए तथ्य का दर्शन देता है, वह व्यक्ति ही वास्तविक संस्कृति व्यक्ति है। ऐसा व्यक्ति नए-नए आविष्कारों को आविष्कृत करता रहता है।

4. न्यूटन को संस्कृति मानव कहने के पीछे कौन से तकर दिए गए हैं? न्यूटन द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों एवं ज्ञान की कई दूसरी बारीकियों को जानने वाले लोग भी न्यूटन की तरह संस्कृत नहीं कहला सकते, क्यों?

उत्तर. न्यूटन ने ‘गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत’ का आविष्कार किया था, जो उनसे पहले किसी ने नहीं किया। संस्कृति मानव वही कहलाया जाएगा जो कुछ नया करेगा किसी सिद्धांत को और अधिक परिमार्जित करने वाले को संस्कृत मानव नहीं कहा जा सकता क्योंकि वह उसके द्वारा किए गए काम को ही आगे बढ़ा रहा है।

न्यूटन के सिद्धांत की कोई कितनी भी बारीकिया क्यों न जान ले परंतु संस्कृत मानव कहलाने का अधिकारी उस सिद्धांत को प्रतिपादित करने वाला ही रहेगा। अन्य व्यक्ति न्यूटन से ज्यादा सभ्य हो सकते हैं संस्कृत नहीं।

5. किन महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सुई-धागे का आविष्कार हुआ होगा?

उत्तर. पहले मनुष्य नंगा रहता था। गर्मी-सर्दी से बचने के लिए सुई-धागे का आविष्कार हुआ होगा। अपने शरीर को सजाने के लिए भी लोग ऐसी चीज की तलाश में होंगे जो दो चीजों को जोड़ सकें।

6 “मानव संस्कृति एक अविभाज्य वस्तु है।” किन्हीं दो प्रसंगों का उल्लेख कीजिए जब-

(क) मानव संस्कृति को विभाजित करने की चेष्टाए की गई।

उत्तर. मानव संस्कृति एक अविभाज्य वस्तु है परंतु मानव अपनी अज्ञानता  के कारण संस्कृति को भी कभी धर्म वे नाम पर तो कभी जाति के आधार पर विभाजित करने का प्रयास करते हैं।

(ख) जब मानव संस्कृति ने अपने एक होने का प्रमाण दिया।

उत्तर. जब कोई विपदा आती है तो वह जाति या धर्म नहीं देखती। ऐसी स्थिति में कोई भेदभाव नहीं होता। सभी मिलजुल कर बिना भेदभाव के सहायता मे जूटते है ऐसी स्थिति में संस्कृत के एक होने का प्रमाण मिलता है।

7. आशय स्पष्ट कीजिए–

(क) मानव की जो योग्यता उससे आत्म-विनाश के साधनों का आविष्कार कराती हैं, हम उसे उसकी संस्कृति कहे या और असंस्कृति?

उत्तर. मानव के सभी आविष्कार मनुष्य के लिए हितकारी नहीं होते। उसके जो आविष्कार कल्याणकारी है।वह उसकी संस्कृति और जो आविष्कार अकल्याणकारी है वह उसकी असंस्कृति कहलाएंगी।

रचना और अभिव्यक्ति

प्रश्न 8. लेखक ने अपने दृष्टिकोण से सभ्यता और संस्कृति की एक परिभाषा दी है। आप सभ्यता और संस्कृति के बारे में। क्या सोचते हैं, लिखिए।

उत्तर- लेखक द्वारा अपने दृष्टिकोण से सभ्यता और संस्कृति की निम्नलिखित परिभाषा दी गई है।

संस्कृति – संस्कृति एक समुदाय के जीवन को व्यक्त करने का एक तरीका होता है, जिसमें व्यक्तियों की भाषा, धर्म आदि को समझाया जाता है। संस्कृति एक समुदाय के व्यक्तियों के बीच संपर्क बनाने में भी मदद करती है, जिससे वे अपने समुदाय में सहयोग और समझ बना सकते।

सभ्यता – सभ्यता एक समाज का विकास स्तर होती है। जिसमें सभ्यता से जुड़े कुछ संपूर्ण संरचनाएं जैसे: संचार, शासन और धर्म होते हैं। सभ्यता समाज में आजीविका, संपूर्णता, विकास और सुशासन की स्थापना को संबोधित करती है। सभ्यता एक समाज में हमारे जीवन का संपूर्ण प्रकार से नियंत्रण होता है। जैसे कि हमारी शिक्षा, व्यवसाय, संपत्ति, संचार, संप्रदाय और संस्थानों की स्थापना। 

सभ्यता से अनेक तत्व जुड़े होते हैं। जैसे कि अधिकार, स्वामित्व, संवैधानिकता, संस्कृति और संस्कृतिक नियमों का पालन आदि।

प्रश्न 9. निम्नलिखित सामासिक पदों का विग्रह करके समास का भेद भी लिखिए –

गलत-सलतआत्म- विनाश 
महामानवपददलित
हिंदू-मुस्लिमयथोचित
सप्तर्षि सुलोचना

उत्तर:

(1) गलत-सलत – गलत और सलत (द्वंद समास)

(2) महामानव – महान है जो मानव (कर्म धारय समास)

(3) हिंदू-मुसलिम – हिंदू और मुसलिम (द्वंद समास)

(4) सप्तर्षि – सात ऋषियों का समूह (द्विगु समास)

(5) आत्म-विनाश – आत्मा का विनाश (तत्पुरुष समास)

(6) पददलित – पद से दलित (तत्पुरुष समास)

(7) यथोचित – जो उचित हो (अव्ययीभाव समास)

(8) सुलोचना – सुंदर लोचन है जिसके (कर्मधारय समास)

1 thought on “NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 12 संस्कृति प्रश्न और उत्तर”

Leave a Reply